International News

अफ्रीकी देश सूडान में हथियारबंद बदमाशों ने 52 लोगों को गोलियों से भूना, गांव में मचा कत्लेआम

अफ्रीकी देश सूडान में बड़ा कत्लेआम मचा है। हथियारबंद बदमाशों ने एक दो नहीं, 52 लोगों को गोलियों से भून डाला है। सूडान के अबेई में यह भीषण हादसा हुआ है। मारे गए 52 महिलाएं, बच्चे और यूएन के 2 शांति सैनिक भी शामिल हैं। सूडान में आए दिन जातीय हिंसा देखने को मिलती है। अबेई में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच कई बार झड़पे हुई है, जहां सीमा पार व्यापार से महत्तवपूर्ण कर राजस्व एकत्र किया जाता है।

हथियारबंद लोगों ने किया गांव पर हमला

रायटर्स के अनुसार अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने बताया कि दक्षिण सूडान के वार्रप राज्य के हथियारबंद लोगों ने शनिवार को गांव पर हमला कर दिया। यह हमला क्यों किया गया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दरअसल, अबेई एक तेल समृद्ध क्षेत्र है। इसे दक्षिण सूडान और सूडान द्वारा संयुक्त रुप से प्रशासित किया जाता है। दोनों देश इस पर अपना दावा करते हैं।

इलाके में लगाया कर्फ्यू

बताया जा रहा है कि इस हमले में महिलाओं, बच्चों और पुलिस अधिकारियों समेत 52 स्थानीय लोग मारे गए। इसके अलावा 64 लोग घायल हुए है। इसकी वजह से इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई ने रविवार को बताया कि हिंसा के बीच एगोक शहर में उसके अड्डे पर हुए हमले में अबेई स्थित संयुक्त राष्ट्र बल के एक घाना शांतिरक्षक की मौत हो गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें