Big NewsUdham Singh Nagar News

पुलिस के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, जान पर खेलकर बचाई थी 25 जिंदगियां, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 25 जिंदगियां बचाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार 2023 के अन्तर्गत ‘जीवन रक्षा पदक’ देने की घोषणा की गई है। डीजीपी अभिनव कुमार ने इस उपलब्धी के लिए नरेश जोशी को बधाई दी है।

पुलिस के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान

30 अगस्त 2022 की सुबह पांच बजे ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया के रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

ऐसे बचाई 25 जिंदगियां

पुलिस बल ने देखा कि कबाड़ के गोदाम में एक गैस सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया का रिसाव हो रहा था। जिससे आस-पास के कई लोगों की आंखों में जलन तथा सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी और लोगों को विषैली गैस रिसाव से दम घुटकर मौत होने की संभावना भी बन चुकी थी।

विषैली गैस सिलेंडर को आरक्षी चालक नरेश जोशी द्वारा आपने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद सिलेंडर को ई-रिक्शा में रखकर उसका संचालन कर घनी आबादी एवं गलियों से दूर ले जाया गया।

वहीं मेन रोड से सिलेंडर को वाहन की मदद से हटाया गया। नरेश जोशी ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए जहरीली गैस सिलेंडर को हटाकर अपनी जान की परवाह किए बिना ही 25 लोगों की जान बचाई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें