Dehradun NewsBig News

यहां हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विकासनगर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कालसी सहिया मोटर मार्ग पर बीती रात रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर-कालसी सहिया मोटर मार्ग पर जड़वाला छानी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरफ के जवान मौके पर पहुंचे।

हादसे में चालक की मौत

एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकाल कर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच राजस्व पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कार सवार व्यक्ति देर रात चंदऊ गांव से वापस अपने घर डूमेट विकासनगर लौट रहा था तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

राजस्व पुलिस को सौंपा मृतक का शव

मृतक व्यक्ति की पहचान प्रकाश जोशी निवासी ग्राम डूमेट के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार कालसी थाना क्षेत्र के सहिया चौकी इंचार्ज नीरज कठैत ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति ही सवार था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत होने के चलते शव राजस्व पुलिस को सौंपा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें