Haridwar NewsHighlight

रोडवेज बस ने मारी महिला को जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में झारखंड की महिला की रोडवेज बस की टक्कर लगने से मौत मामले में मृतका के बेटे ने हरिद्वार डिपो के चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हादसे में झारखंड की महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मो. अली हुसैन अंसारी निवासी ग्राम पचरुखी गोड्डा झारखंड ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वो अपनी मां बिंदु के साथ टूरिस्ट बस झारखंड से कलियर के लिए निकले थे। 13 जनवरी को बस चिड़ियापुर के एक ढाबे पर रुकी थी। इस बीच उसकी मां बिंदु रोड पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी।

चालक के खिलाफ केस दर्ज

चिड़ियापुर की तरफ से हरिद्वार डिपो की बस तेज रफ्तार बस ने उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें