Big NewsDehradun News

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- विपक्ष के नेताओं का हो रहा है उत्पीड़न

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। देहरादून में वो विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है और झूठ का मायाजाल बुनती है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी सरकार में हेलीकाप्टर उतरने तक की परमिशन नहीं मिली।बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है और झूठ का मायाजाल बुनती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विष्णु के 11वें अवतार बनने की कोशिश कर रहे हैं।
हम बीजेपी की तानाशाही से कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

जपा देशभक्ति कांग्रेस को ना सिखाए

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा बताए कि देश की आजादी में भाजपा का क्या योगदान है। भाजपा देशभक्ति कांग्रेस को ना सिखाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संस्थान बनाएं और भाजपा ने उन्हें बेचा है। देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया है। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें