Big NewsDehradun News

राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के दौरे पर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रविवार को कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें शैलेन्द्र रावत पूर्व में भाजपा के टिकट पर 2007 में कोटद्वार से जीते थे।

शैलेन्द्र रावत ने थामा BJP का दामन

साल 2012 में शैलेन्द्र रावत को भाजपा से निष्कासित किया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया था। लेकिन एक बार फिर भाजपा का दामन थामकर शैलेन्द्र रावत ने कांग्रेस का बड़ा झटका दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें