Nainital NewsHighlight

कुत्ते के भौंकने का विरोध करना पड़ा भारी, मालिक ने फोड़ा बार संचालक और महिला का सिर

नैनीताल से चौंका देने वाला वाक्या सामने आया है। कुत्ते के भौंकने का विरोध करने पर कुत्ते के मालिक ने बार संचालक और एक महिला कर्मी पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुत्ते के भौंकने का विरोध करना पड़ा भारी

पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक चंपा चिलवाल निवासी महालक्ष्मी विहार ने बताया कि उसके बेटे रक्षित सिंह चिलवाल का अपने घर पर एक होटल और बार है। पांच जनवरी की रात 11 बजे वह स्टाफ के दो लोगों के साथ बार बंद कर रहा था। इस दौरान विवेक भूषण और जय सैनी अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। तभी कुत्ता उन लोगों पर भौंकने लगा।

कुत्ते के मालिक ने किया हमला

पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुत्ता उनकी और काटने के लिए दौड़ ही रहा था। ये देख रक्षित ने कुत्ते का विरोध किया। जिस पर कुत्ते का मालिक उनसे गाली गलौज करते हुए कुत्ते को लेकर चले गए। कुछ देर बाद वे अपने साथियों के साथ लौटे और तमंचे से रक्षित और स्टाफ की महिलाकर्मी रोशनी नेगी पर हमला बोल कर फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

लहूलुहान रक्षित और रोशनी को लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर विवेक भूषण और जय सैनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें