Nainital NewsBig News

आतंक का पर्याय बने बाघ को वन विभाग ने पकड़ा, दो लोगों को बना चुका था निवाला

नैनीताल में बाघ ने पिछले कुछ समय से आतंक मचाया हुआ था। वन विभाग ने आतंक का पर्याय बने बाघ को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बता दें बाघ गांव के ही दो लोगों कोअपना शिकार बना चुका था। जिसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था।

आतंक का पर्याय बने बाघ को वन विभाग ने पकड़ा

रामनगर के चुकुम गांव में लोगों को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग ने रात भर कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया है। बता दें बाघ ने शनिवार को भी चुकुम गांव में सुबह शौच के लिए गोपाल राम (60) को अपना निवाला बनाया था। वन कर्मियों ने बुजुर्ग के शव को जंगल से बरामद किया था। जिसके बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था।

जंगल में डेरा डाले हुए थी वन विभाग की टीम

बाघ के बढ़ते हमले के बाद वनकर्मियो ने उसे पकड़ने के लिए मौके पर कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाया हुआ था। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम रात भर चुकुम गांव के जंगल में डेरा डाले हुए थी। बाघ को पकड़ने के लिए मृतक के कपड़ों को पिंजरे के आसपास रखा गया था।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

देर रात करीब तीन बजे के आसपास बाघ पिंजरा में पहुंचा और फंस गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज किया। रविवार सुबह जांच पड़ताल के बाद बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है। बाघ के पकड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें