National

हरियाणा में खुशखबरी, युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए मिलेगी उम्र में छूट, 6 हजार पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा में तीन साल से पुलिस भर्ती लटक रही थी। हालांकि अब युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। छह हजार पदों के लिए भर्ती जल्द ही शुरु होगी, जिसमें युवाओं को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी।

सिपाही के लिए 18 से 28 साल तक की आयु और सब इंस्पेक्टर के लिए 21 से 30 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। मौजूदा भर्ती नियमों के मुताबिक गृह विभाग द्वारा आठ मई 2017 को जारी आदेशों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 21 से 27 वर्ष होनी चाहिए।

सिपाही पद के 18 से 25 वर्ष आयु सीमा

वहीं सिपाही पद के लिए सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। बता दें कि पहले कोरोना फिर सरकारी तंत्र की खामियों के कारण भर्ती लटकने के कारण बड़ी संख्या में युवा ओवरएज होने के कारण आवेदन से वंचित हो गए हैं। इसलिए भर्ती की आयु में छूट मांगी जा रही थी। वहीं अब तर्कों को वाजिब मानते हुए सरकार ने केवल इस साल होने वाली पुलिस भर्ती के लिए उम्र सीमा में छूट दी है।

कैसे होगी उम्र की गणना?

बता दें कि उम्र की गणना उस महिने के पहली तारीख से होगी, जिस महिने भर्ती निकाली जाएगी। यानी कि अगर फरवरी में सिपाही के पदों की भर्ती का विज्ञापन निकला तो उम्र की गणना एक फरवरी और मार्च या अप्रैल मे विज्ञापन निकलने पर एक मार्च या एक अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी।

सीईटी के कारण बदलें पुलिस भर्ती के नियम

हरियाणा पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के पांच हजार और महिला कांस्टेबल के एक हजार पदों पर भर्ती होनी है। तृतीय श्रेणी पदों के लिए सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) हो चुका है। इसलिए पुलिस भर्ती में केवल ग्रुप सी सीईटी पास उम्मीदवार ही योग्य माने जाएंगे। अभी तक ग्रुप सी का एक ही सीईटी हुआ है। बता दें कि पुलिस भर्ती नियमों में संसोधन भी सीईटी के कारण ही किया जा रहा है। जिसे मंत्रिमंडल ने अलग से मंजूरी दे दी है और संसोधित नियम अधिसूचित करने से पहले एलआर के पास भेजे गए हैं। एलआर से क्लीयर होते ही इन रुल्स को अधिसूचित कर दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग द्वारा ग्रुप सी में सीईटी पास अभ्यार्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। नए नियमों के अनुसार अब फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा। इसके लिए आवेदकों को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शार्टलिस्ट किया जाएगा। पीएमटी पास करने वालों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। तब कहीं जाकर पुलिस भर्ती प्रक्रिया सिरे चढ़ेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें