National

उत्तर प्रदेश में सपा पार्टी कांग्रेस को कितनी सीटें देगी? अखिलेश यादव ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 11 सीट देगी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीटों का एलान कर दिया है। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी।

अखिलेश का बड़ा ऐलान

बीते दिनों यूपी में सपा और रालोद का गठबंधन हुआ था। रालोन यूपी में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सपा व रालोद के बीच जिन सात सीटों पर सहमति बनी है उनमें मेरठ, कैराना, मुजफ्फरनगर, बागपत, मथुरा व हाथरस प्रमुख हैं। बिजनौर व अमरोहा में से एक सीट और रालोद को मिल सकती है। इस बार बिजनौर से कांग्रेस में शामिल होने वाले इमरान मसूद चुनाव लड़ सकते हैं, इसलिए इस सीट पर निर्णय बाद में होने की उम्मीद है। एक-दो सीटों पर फेरबदल की संभावना है। सीटों की आधिकारिक घोषणा कांग्रेस व सपा की बैठक के बाद होगी। वहीं अब अखिलेश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस के साथ 11 सीटों पर बात तय हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें