Big NewsDehradun News

अधिकारी के जज्बे को सलाम, पेट मे गोली लगने के बाद भी फहराया तिरंगा और गाया राष्ट्रगान

गणतंत्र दिवस पर राजधानी देहरादून में सुरक्षाकर्मी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। सुरक्षाकर्मी ने ध्वजारोहण के समय गोली चला दी। गोली सीधे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक को जा लगी। लेकिन घायल होने के बाद भी उन्होंने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाने के बाद कर्मचारियों को संविधान के प्रति शपथ की दिलाई। फिर हॉस्पिटल में जाकर इलाज कराया।

सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से अधिकारी को लगा छर्रा

डोईवाला शुगर मिल में 26 जनवरी की सुबह झंडारोहण के समय एक सुरक्षा कर्मी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। यहां सुरक्षाकर्मी द्वारा झंडारोहण के समय बंदूक से गोली चला दी और गोली के छर्रे सीधे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के पेट और हाथ में जा लगे।

लेकिन अधिकारी का देश प्रेम का जज्बा देखकर हर कोई हैरान रह गया। पेट और हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने पहले तिरंगा फहराया और उसके बाद राष्ट्रगान भी गाया। इसके साथ ही कर्मचारियों को संविधान के प्रति शपथ भी दिलाई और उसके बाद जाकर अपना इलाज करवाया।

सुरक्षा कर्मचारी को किया गया निलंबित

पेट में लगे गोली के छर्रे को निकलवाने के बाद उन्होंने पूरे मामले को लेकर मिल प्रशासन टीम की बैठक बुलाई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें सुरक्षा कर्मी की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और आरोपी के खिलाफ एक जांच बैठा दी गई है।

ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की है परंपरा

अधिशासी निदेशक ने बताया कि शुगर मिल में पहले से ही ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा चली आ रही है। इसी के चलते कर्मचारी ने हर्ष फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि इस परंपरा को आगे से खत्म किया जाएगा। ताकि आगे से कोई हादसा ना हो सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें