Big NewsUdham Singh Nagar News

जंगल में युवक का जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

खटीमा के चकरपुर के जंगल में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जंगल में मिला युवक का जला हुआ शव

चंपावत जिले के खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में एक युवक का झुलसा हुआ शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की पहचान हनुमानगढ़ी के चकरपुर निवासी आयुष चंद (21) के रूप में हुई है।

दवाई लेने के लिए स्कूटी से गया था खटीमा

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम आयुष चंद (21) दवाइ लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया हुआ था। लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौट। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वो कहीं नहीं मिल पाया। अगली सुबह वनखंडी मंदिर के पीछे उसका जला हुआ शव जंगल से मिला।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि युवक बुरी तरह जला हुआ था। पुलिस को घटनास्थल पर युवक की स्कूटी के साथ ही दो मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा मिला है। युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आयुष देहरादून से बीबीए कर रहा था। हाल ही में वो घर आया हुआ था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें