Big NewsDehradun NewsHarish Rawat

हरीश रावत बोले सरकार कर रही बड़ा षड़यंत्र, इस दिन करेंगे सांकेतिक उपवास

पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि सरकार बड़ा षड़यंत्र कर रही है। इसलिए वो एक फरवरी को गांधी पार्क में सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे।

टिहरी विस्थापितों को नहीं मिला भूमिधरी का अधिकार

पूर्व सीएम हरीश रावत टिहरी बांध के विस्थापित परिवारों को भूमिधरी का अधिकार ना मिलने को लेकर सांकेतिक उपवास करेंगे। एक फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क में वो सांकेतिक उपवास करेंगे। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध निर्माण के लिए टिहरी के लोगों ने खेती बाड़ी, घर बार की कुर्बानी दी। लेकिन 42 साल बीत जाने के बाद भी विस्थापितों को दी गई जमीन पर भूमिधरी का अधिकार नहीं मिला है।

सरकार के षड़यंत्र के खिलाफ करेंगे उपवास

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के सरकार के समय में हमने प्रयास किया था। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने पिछली बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार भूमिधरी अधिकार की प्रक्रिया को और जटिल बनाने के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। हरीश रावत का कहना है कि सरकार के इस षड़यंत्र के खिलाफ वो उपवास करेंगे। जिस से सरकार को अपने कर्तव्यों का अहसास हो सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें