Big NewsUttarakhand

सांसद अनिल बलूनी की सौगात, पहाड़ के अस्पतालों को दिए लाखों के उपकरण, देखिए पत्र

उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पहाड़ के लोगों के लिए एक और सौगात दी है। अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 35 लाख रुपए जारी करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में पौड़ी के डीएम को चिट्ठी भेजी है।

अस्पतालों के लिए खोली झोली

पहाड़ के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बार फिर से पहाड़ के लोगों के लिए अपनी सांसद निधि से लाखों के चिकित्सकीय उपकरण देिए हैं। जो उपकरण दिए जाएंगे उनमें कर्ण प्रयाग के उप जिला अस्पताल के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के साथ ही ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर शामिल है। एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के लिए 16 लाख जबकि ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर के लिए पांच लाख रुपए देने की अनुशंसा की गई है।

महिला अस्पताल को भी दी सौगात

वहीं अनिल बलूनी ने सिमली के महिला बेस अस्पताल में सी आर्म मशीन के लिए चौदह लाख रुपए देने की भी अनुशंसा की है। इस संबंध में अनिल बलूनी की ओर से एक पत्र सांसद निधि को खर्च करने के लिए नोडल अधिकारी पौड़ी के डीएम को भेजा है।

anil baluni
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें