Dehradun NewsBig News

26 जनवरी को परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो-जोन, ऐसा रहेगा यातायात प्लान

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यहां आने वाले विक्रमों और बसों के रूट भी डायवर्ट रहेंगे। इसके अलावा कई जगहों पर बेरिकेडिंग लगाकर भी चेकिंग की जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था

  • गणतंत्र दिवस परेड के सभी प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो, बच्चों और महिलाओं के वाहन रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज नियर सर्वे चौक में पार्क होगें।
  • धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होगें ।
  • सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होगें ।
  • राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग करने वाले और दर्शको के वाहन लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होगें ।

बैरियर व्यवस्था

परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाए जाने के सम्बन्ध में आउटर और इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनाई जाएगी ।

ये रहेंगे आउटर प्वाईंट

  • ईसी रोड़ सर्वे चौक
  • मनोज क्लिनिक
  • बुद्धा चौक
  • दर्शनलाल चौक
  • ओरिएण्ट चौक
  • पैसिफिक तिराहा

केवल पासधारक वाहन ही सीमित संख्या में कर सकेंगे प्रवेश

  • रोजगार तिराहा
  • कनक चौक
  • डूंगा हाऊस
  • लैन्सडाऊन चौक
  • कान्वेन्ट तिराहा

विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • दो नम्बर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।
    तीन नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपीचौक की ओर से भेजे जाएंगे।
  • पांच नम्बर रूट (आईएसबीटी रूट), आठ नम्बर रूट (कांवली रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
  • प्रेमनगर रुट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
  • राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

  • आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएगी।
  • रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जाएगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें