Haridwar NewsHighlight

यहां हाईवे पर मिला बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

हरिद्वार के लक्सर हाईवे में बुजुर्ग का शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाईवे में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

मृतक की पहचान राजेंद्र (55) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग गांव-गांव में जाकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। रोज की तरह वह मंगलवार को भी साइकिल से कपड़े बेचने के लिए मिकले थे। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के इलाकों में बुजुर्ग की खोजबीन की। लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चला।

बुजुर्ग के शरीर पर मिले चोट के निशान

बुधवार सुबह उन्हें शव लक्सर के पीपली गांव के पास पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। बुजुर्ग का शव झाड़ियां में पड़ा हुआ था। वहीं से कुछ दूरी पर बुजुर्ग की साइकिल पड़ी हुई थी। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें