Haridwar NewsBig News

बेदर्द मां : अपने ही पांच साल के बच्चे की गंगा में डुबोकर ले ली जान, मचा हड़कंप

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर खबर सामने आ रही है। एक परिवार ने अपने ही बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला। घटना का पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने मृत बच्चे के परिजनों की जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अपने ही बच्चे को उतारा मौत के घाट

घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक परिवार अपने पांच साल के बच्चे को लेकर हरकी पैड़ी आया हुआ था। बच्चे की मां के साथ अन्य परिजन भी मौजूद थे। बताया जा रहा है बच्चे के परिजन बच्चे को ब्रह्मकुंड में तब तक डुबोते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हुई।

आसपास की भीड़ जैसे ही उनके इरादे भाप पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में लोग उनके पास पहुंचे। उन्होंने बच्चे को गंगा से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

आरोपितों से पूछताछ जारी

पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि बच्चे के साथ आए परिजनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें