NationalRahul Gandhi News

कोई राम लहर नहीं है, पीएम मोदी ने शो किया, राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर असम में दिया बयान

कोई राम लहर नहीं है………..अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम है। पीएम मोदी ने शो किया है। ये बड़ा बयान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में दिया है। उन्होनें मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि असम मं उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रुकावट पैदा करने का जितना प्रयास किया जा रहा है, उससे उनकी यात्रा को उतनी ही प्रचार मिल रहा है। राहुल गांधी का कहना था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के धमकाने वाले कदमों से वे डरने वाले नहीं है।

पीएम मोदी ने फंक्शन किया, शो किया

वहीं राहुल गांधी से जब सवाल किया गया कि राम लहर का मुकाबला करने के लिए उनके पास क्या योजना है तो उन्होनें कहा ऐसी कोई बात नहीं है कि लहर है। ये बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम था। नरेंद्र मोदी जी ने फंक्शन किया, शो किया। वो सब ठीक है, अच्छी बात है लेकि हमारे पास देश को मजबूत बनाने के लिए पांच न्याय की योजना हमारे पास है। यह हम आपके सामने रखेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे तो उन्होनें कहा कि फिलहाल वे यात्रा पर हैं। पार्टी की ओर से तय रूट में अयोध्या शामिल नहीं है।

राहुल ने बताए न्याय के पांच स्तंभ

वहीं राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है। इसमें न्याय के पांच स्तंभ हैं – युवा न्याय, भागीदारी, नारी, न्याय किसान न्याय और श्रमिकों के लिए न्याय। ये पांच स्तंभ देश को शक्ति देंगे। कांग्रेस अगले एक-डेढ़ महिने में इन्हें जनता के सामने रखेगी।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें