Udham Singh Nagar NewsHighlight

रिश्ता शर्मसार : जीजा ने किया नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

उधम सिंह नगर जिले से जीजा साली का रिश्ता शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जीजा ने अपनी नाबालिग साली की आबरू लूट ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब अचानक किशोरी की तबियत बिगड़ी।

जीजा ने किया नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म

घटना सितारगंज की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया की किशोरी तीन महीने की गर्भवती है। यह सुनने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

परिजनों ने जब किशोरी से पूछा तो किशोरी ने बताया कि उसके साथ जीजा ने दुष्कर्म किया था। बता दें आरोपित एक बच्चे का पिता है। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें