Udham Singh Nagar NewsBig News

युवक पर भालू ने किया हमला, चबा दिए हाथ और पैर, हालत गंभीर

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भालू ने युवक का एक हाथ और एक पैर चबा दिया।

भालू ने युवक पर किया हमला

सितारगंज में सोमवार देर शाम एक बाइक सवार युवक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने युवक का एक पैर और एक हाथ चबा दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां से युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बाजार से घर लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक हसपुर खत्ता निवासी सफी (25) किसी काम से सितारगंज बाजार आया था। जिसके बाद वो देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक से भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक के एक हाथ और एक पैर को भालू ने चबाया

भालू के हमला करने पर युवक के शोर मचाने पर आस-पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों के वहां पहुंचने पर भालू वहां से भाग गया। लेकिन तब तक भालू ने युवक का एक हाथ और एक पैर चबा लिया था। युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें