HighlightHaridwar News

हरिद्वार से होगी अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, यहां पढ़ें डिटेल्स

अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। भगवान श्री राम के दर्शन करने वाले राम भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हरिद्वार से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बता दें 25 जनवरी को हरिद्वार से पहली ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।

ये रहेगा हरिद्वार से जाने वाली ट्रेन का रूट प्लान

जानकारी के मुताबिक 18 कोच की आस्था स्पेशल ट्रेन देहरादून से और 22 कोच वाली ट्रेन हरिद्वार से चलाने की योजना है। 25 जनवरी को हरिद्वार से पहली ट्रेन को रवाना किया जाएगा जो हरिद्वार से होते हुए मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमपुर और लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

देहरादून से जाने वाली ट्रेन का रूट प्लान

इसके बाद एक फरवरी को देहरादून से 18 कोच वाली ट्रेन को रवाना किया जाएगा जो मुरादाबाद, रामपुर, बरेली से लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद आठ फरवरी को भी हरिद्वार से ही आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए निकलेगी।

इस वजह से नहीं जाएगी 22 कोच वाली ट्रेन दून से

बता दें हरिद्वार तक सिंगल लाइन होने के चलते 18 कोच से अधिक कोच वाली ट्रेन का संचालन देहरादून से कराना रेलवे के लिए चुनौती था। जिस वजह से रेलवे ने 22 कोच वाली आस्था ट्रेन देहरादून के बजाय हरिद्वार से चलाने का फैसला लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें