National

माथे पर तिलक, चेहरे पर मुस्कान और हाथ में धनुष-बाण, यहां देखें रामलला की मंत्र मुग्ध कर देने वाली तस्वीरें

आयोध्या में स्थित Ram Mandir में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। मंगल ध्वनि, शंख घंटे-घड़ियाल के साथ विधिवत रूप से रामलला की रामलला की पूजा अर्चना की गई। इस अलौकिक पल को हर किसी ने देखा।

ram photo

गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। रामलला की प्रतिमा को देख कर सभी लोग मंत्रमुग्‍ध हो गए।

ram photo

रघुपति राघव राजा राम से मंदिर परिसर राममय हुआ। 500 साल के इंतजार के बाद प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हुए। इस पल का साक्षी बनने के बाद हर किसी के आंखों से खुशी के आंसु छलके। बता दें आम जनता के लिए 23 जनवरी से राम मंदिर खुलेगा।

ram photo

रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति से आस्था और आध्यात्म की साक्षात झलक मिलती है। मूर्ति में श्री राम की सादगी और कोमलता की झलक साद दिखाई दे रही है। रामलला के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता समाए हुए है।वहीं मूर्ति में ऊं, गणेश, चक्र, शंख, गदा, स्वास्तिक और हनुमान की आकृतियां भी बनी हुई है।

ram photo

माथे पर तिलक लगाए रामलला बेहद ही सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। तस्वीर में उनके चेहरे पर भक्तों का मन मोह लेने वाली मुस्कान देखी जा सकती है। जिसने भी श्री राम की रामलला की मंत्र मुग्ध कर देने वाली तस्वीरें वो अपनी नजरें उनसे हटा ही न सका।

यहां देखें रामलला की मंत्र मुग्ध कर देने वाली तस्वीरें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें