Big NewsDehradun News

भीषण हादसा : सीवर टैंकर और बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत, डिलीवरी बॉय की मौत

देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। सीवर टैंकर और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीवर टैंकर और बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक माजरा कट के पास एक सीवर टैंकर और बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत

पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमरीश कुमार (38) पुत्र हरपाल निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है मृतक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें