Big NewsHaridwar News

रुड़की में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

रुड़की से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शादी से लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा के मोहल्ला हरिजनान के दो युवक शादी सामारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर संत रविदास मंदिर के पास बने यात्री प्रतीक्षालय की दीवार से जा टकराई। जिससे दोनों युवक नाली में जा गिरे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हादसे में दो युवकों की मौत

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संजीव (22) और गुड्डू (21) निवासी मोहल्ला हरिजनान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों युवक मजदूरी करते थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें