HighlightDehradun News

अब हल्द्वानी में गूंजेगी मूल निवास स्वाभिमान की गूंज, जुटेंगे सौ से अधिक संगठन

देहरादून के बाद अब नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान रैली की गूंज सुनाई देगी। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। आगामी 28 जनवरी को हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सौ से अधिक संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

हल्द्वानी में निकाली जाएगी महारैली

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से 28 जनवरी की हल्द्वानी रैली की तैयारियों एवं आंदोलन की अग्रिम रणनीति को लेकर विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। बैठक में फैसला लिया की हल्द्वानी में 28 जनवरी को सुबह दस बजे सभी लोग बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर मूल निवास और सशक्त भू कानून के लिए हुंकार भरेंगे।

रैली में जुटेंगे सौ से अधिक संगठन

महारैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के साथ ही लोक कलाकारों के भी शामिल होने की उम्मीद है। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने बताया कि हल्द्वानी की रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की सूचना मिल रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें