Big NewsUttarakhand

सीता सर्किट को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उठाए सवाल, कह दिया ये

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीता सर्किट को लेकर मंत्री सतपाल महाराज व विभागीय अधिकारियों को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। अब पूर्व सीएम ने इसको लेकर मंत्रियों पर सवाल उठाए हैं। जिस पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है।

सीता सर्किट को लेकर पूर्व सीएम ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीता सर्किट को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सीता सर्किट की फाइल को आगे बढ़ाते तो आज अयोध्या की तरह पौड़ी जनपद के फलस्वाड़ी गांव में भी वैसा ही विकास होता।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब मेरे द्वारा इसको लेकर घोषणा की गई थी तब भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज थे और मौजूदा समय में भी वही हैं। इतना ही नहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर मंत्री सतपाल महाराज के साथ-साथ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस का कहना है की चार साल मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत सीता सर्किट की घोषणा के बाद कुछ नहीं कर पाए तो किसी और पर क्यों सवाल उठा रहे हैं ?

पौड़ी में ली थी माता सीता ने भू-समाधि

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2019 में पौड़ी जनपद के फलस्वाड़ी गांव में सीता सर्किट बनाने की घोषणा की थी। ये सीता सर्किट वहीं बनाया जाएगा जहां माता सीता ने भू-समाधि ली थी। यहां एकमात्र प्राचीन मंदिर महर्षि वाल्मीकि के भी साथ ही लक्ष्मण मंदिर है। ये मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें