National

Ram Mandir: ‘रावण की तरह सरकार चला रहे हैं, स्पीड पोस्ट से निमंत्रण मिलने पर नाराज हुई शिवसेना

शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मारोह में शामिल होने के लिए स्पीड पोस्ट से निमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से सिर्फ दो दिन पहले स्पीड पोस्ट से मिलने पर शिवसेना ने नाराजगी जताई है। पार्टी का कहना है कि ठाकरे का नाम लेने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं है।

रावण की तरह सरकार चला रहे

मीडिया में जानकारी मिलने के अनुसार, शिवसेना के नेता संजय राउत ने स्पीड पोस्ट से आमंत्रण मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भगवान राम उन्हें श्राप देंगे। संजय राउत ने कहा कि आप मशहूर हस्तियों और फिल्मी सितारों को विशेष निमंत्रण दे रहे हैं। जबकि उनका राम जन्मभूमि से कोई लेना-देना नहीं है। संजय राउत ने कहा कि ठाकरे परिवार ने रामजन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी, उस परिवार के साथ भाजपा इस तरह का व्यवहार कर रही है। भगवान राम माफ नहीं करेंगे, वह श्राप देंगे। आप भगवान राम की प्रार्थना कर रहे हैं और रावण की तरह सरकार चला रहे हैं।

बीजेपी न ले बालसाहेब ठाकरे का नाम

वहीं शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, जिस पार्टी ने राम मंदिर आंदोलन में सबसे ज्यादा योगदान दिया, उसी पार्टी के मुखिया को स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किया गया है। यह दुख की बात है….इसके बाद भाजपा को बालसाहेब ठाकरे का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है।    

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें