HighlightUttarakhand Chamoli News

बद्रीनाथ में रूका मास्टर प्लान का काम, वापस लौटे 80 मजदूर और इंजीनियर, जानें क्यों ?

बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत काम किया जा रहा था। लेकिन फिलहाल धाम में मास्टर प्लान का काम रोक दिया गया है। धाम से 80 मजदूर और इंजीनियर वापस लौट गए हैं। अब बद्रीनाथ धाम में अप्रैल महीने से यहां काम शुरू होगा।

बद्रीनाथ में रूका मास्टर प्लान का काम

बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहा काम कड़ाके की ठंड के चलते रोक दिया गया है। बता दें कि बद्रीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ महायोजना का काम किया जा रहा है। जिसे ठंड के कारण फिलहाल रोक दिया गया है।

काम दो चरणों में किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा था और दूसरे चरण का काम चल रहा है। लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण मजदूरों व इंजीनियरों का यहां काम करना संभव नहीं है।

बर्फबारी के बाद धाम में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बद्रीनाथ धाम में बीते दिनों सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट आदि के काम किए जा रहे थे। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जिस कारण ठंड में मशीन ऑपरेटर, मजदूर व इंजीनियर काम नहीं कर पा रहे हैं और काम को रोक दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें