UttarakhandHighlight

अच्छी खबर : प्रदेश के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स कर सकेंगे AI की पढ़ाई

प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को तकनीकी संस्थानों से सम्बन्धित प्रशासकीय परिषद की 34वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स कर सकेंगे AI की पढ़ाई

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), रोबोटिक इंजीनियरिंग, डाटा साइन्स तथा गेमिंग एनिमेंशन में डिग्री कोर्स उपलब्ध कराने की अनुमति दी जाएगी।

SSP पौड़ी को दिए निर्देश

मंत्री ने कहा कि 33 वीं बैठक की पुष्टिकरण के आधार पर डॉ ए.के गौतम नन्ही परी सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर हाईकोर्ट में अभियोग चलाए जाने तथा डॉ सरीश चन्द्रवंशी सहायक प्रो जी.बी.पन्त इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नालॉजी पौड़ी के खिलाफ हाई कोर्ट में आरोप पत्र प्रेषित करने के लिए SSP पौड़ी को विभागीय अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें