UttarakhandHighlight

केंद्र ने दी प्रदेश के 5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को स्वीकृति, आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है की प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त बनेगी।

आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं। आज सरकार की हर एक योजना को जन-जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है। सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें