Big NewsUttarkashi News

यहां हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने मारी युवती को टक्कर, मौत

गंगोत्री हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार डंपर ने एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।

तेज रफ्तार डंपर ने मारी युवती को टक्कर

हादसा गुरुवार देर शाम का है। जानकारी के अनुसार सुजाता पुत्री रघुवीर सिंह निवासी सैंणी डुंडा के पास सड़क पर पैदल जा रही थी। इस दौरान डुंडा की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती बुरी तरह घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया।

उपचार के दौरान युवती की मौत

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टक्कर मारने वाला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें