Big NewsUttarakhand

राम मंदिर : 22 जनवरी को प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को प्रदेश के सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Uttarakhand news

सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी

सचिवालय सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी के आदेश के मुताबिक सभी शैक्षणिक संस्थान में 22 जनवरी को अवकाश रहेगा। जबकि सरकारी दफ्तरों में सभी कार्मिकों को दोपहर 2:30 बजे के बाद कार्यालय आना होगा।

बता दें प्रदेश सरकार ने ये फैसला लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया है। ताकि लोग राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सके। बता दें इससे पहले भी कई राज्यों और कई स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें