HighlightHaldwani NewsNainital News

इस जिले के स्कूल में शीतलहर के चलते अवकाश घोषित, डीएम ने किए आदेश जारी

उत्तराखंड के कई जनपदों में शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी है। जिसे देखते हुए नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर के स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की संभावना को देखते हुए मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट पीआर चौहान ने बताया कि मौसम विभाग देहरादून की ओर से राज्य के मैदानी इलाकों में 19 जनवरी को शीतलहर और घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है।

वर्तमान में नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए एक दिवसीय अवकाश घोषित के आदेश जारी कर दिए हैं।

हरिद्वार में भी अवकाश घोषित

ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अब नैनीताल के बाद हरिद्वार जिले के स्कूलों के लिए भी 19 जनवरी को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें