Haridwar NewsBig News

ट्रेन के शौचालय में मिला युवक का शव, मची सनसनी, शिनाख्त के प्रयास जारी

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के शौचालय में युवक का शव पड़ा मिला। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक की उम्र 24-25 वर्ष के बीच बताई का रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

ट्रेन के शौचालय में मिला युवक का शव

घटना गुरुवार की है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही हरिद्वार पहुंची कोच में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच जनरल कोच के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद होने था। दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वहां एक युवक का शव पड़ा मिला।

मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी

आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने मृतक की तलाशी ली लेकिन उससे कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक पहनावे से मिडिल क्लास परिवार से प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण सामने आ पाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें