Tehri NewsBig News

अब यहां हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो व्यापारियों की मौत

टिहरी से देहरादून लौटते समय एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो व्यापारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों व्यक्ति घूमने के लिए नरेंद्रनगर गए हुए थे। वहां से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना बुधवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक हादसा नरेंद्रनगर के कुमारखेड़ा-रानी पोखरी मोटर मार्ग पर हुआ। व्यापारियों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 350 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों को खाई से बहार निकाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दूसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।

व्यापारियों की पहचान सुशील रावत (65) पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह रावत निवासी भानियावाला और संजय बजाज (55) पुत्र स्वर्गीय तिलक राम निवासी डोईवाला के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें