Dehradun NewsHighlight

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए वन विभाग को निर्देश, जल्द किया जाए गुलदार को ट्रेंकुलाइज

राजधानी देहरादून में भी इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। राजपुर रोड ओर रायपुर में गुलदार आतंक का पर्याय बन गया है। जिस वजह से लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी मामले का गंभीर बताते हुए वन विभाग को जल्द दे जल्द गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के निर्देश दिए हैं।

दो बच्चों पर कर चुका है हमला

बता दें गुलदार ने बीते कुछ दिन पहले कैनाल रोड में 12 वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला किया था। ये के महीने में गुलदार को दूसरा हमला है। राजपुर क्षेत्र में गुलदार एक बच्चे को शिकार बना चूका है। जिसके बाद से लोगों डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

गणेश जोशी ने दिए गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के निर्देश

गुलदार की चहल कदमी को लेकर क्षेत्र विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुलदार को जल्द से जल्द ट्रेंकुलाइज किया जाए। बता दें गुलदार को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं। बावजूद इसके गुलदार अभी वन विभाग की पकड़ से बाहर है ।

सीएम धामी भी जता चुके हैं चिंता

सीएम धामी ने सचिवालय में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरेलगाने ओर रात में भी गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें