Dehradun NewsBig News

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : पुलिस ने किया एक और आरोपी को गिरफ्तार, महाराष्ट्र में भी था मोस्ट वांटेड

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में देहरादून पुलिस ने सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना से पहले राजपुर रोड में स्थित शोरूम की रैकी की थी। आरोपी को पूछताछ के लिए जल्द ही देहरादून लाया जाएगा।

डिप्टी SP बताकर दिया था साथियों के साथ लूट को अंजाम

आरोपी की पहचान अनिल सोनी उर्फ डीएसपी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक अनिल सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना का मुख्य आरोपी है। दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महाराष्ट में खुद को डिप्टी SP बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया था।

देहरादून में हुई डकैती में भी शामिल था आरोपी

अनिल सोनी देहरादून में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक अनिल ने घटना से पहले ज्वेलरी शोरूम की रैकी की थी। पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए जल्द देहरादून लाने की तैयारी कर रही है। बता दें लूट प्रकरण में पुलिस अभी तक 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये है पूरा मामला

दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

घटना के दिन से ही दून पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। दून पुलिस की विभिन्न टीमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए है और लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों से लूटे हुए माल को रिकवर नहीं कर सकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें