HighlightUttarakhand

अच्छी खबर : योग प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म, भर्ती प्रक्रिया शुरू | yoga instructor vacancy

प्रदेश में रोजगार की आस लगाए बैठे योग प्रशिक्षितों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के 100 से भी ज्यादा राजकीय महाविद्यालयों में प्रशिक्षक भर्ती किए जाने हैं जिसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

आउटसोर्स के माध्यम से yoga instructor किए जाएंगे भर्ती

प्रदेश के योग प्रशिक्षितों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 117 राजकीय महाविद्यालयों में प्रशिक्षक भर्ती किए जाने हैं। इन्हें आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती किया जाएगा। एजेंसी चयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग की और से टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

ऐसे चुना जाएगा अभ्यर्थियों को

आपको बता दें कि भर्ती के लिए 23 जनवरी को निविदा खोली जानी है। जिसके लिए पहले एजेंसी तय की जाएगी। एजेंसी तय होने के बाद सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के जरिए अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। अभ्यर्थियों के चुने जाने के बाद उन्हें कॉलेज बांटे जाएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें