International News

Global Firepower: सैन्य शक्ति में अमेरिका नंबर-1, भारत चौथे स्थान पर, कौन सा देश है सबसे कमजोर? जानें यहां

ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) रैंकिग जारी हुई है। इस रैंक में अमेरिका दुनिया में सैन्य तौर पर सबसे ताकतवर देश माना गया है। इसके बाद रूस को दूसरा और चीन को तीसरा स्थान मिला है। वहीं भारत 0.1023 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर है। अमेरिका को 0.0699, रूस को 0.0702 और चीन को 0.0706 स्कोर मिला है। इस रैंकिग के अनुसार 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना जाता है।

Global Firepower में शामिल थे 145 देश

बता दें कि ग्लोबल फायरपावर की 2024 की इस लिस्ट में कुल 145 देशों को उनकी सैन्य ताकत के आधार पर शामिल किया गया है। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर है। वहीं इटली को 10वां स्थान मिला है। दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, जापान और तुर्किए भी शीर्ष 10 ताकतवर देशों में शामिल है। कई पैरामीटर को ध्यान में रखकर ग्लोबल फायरपावर की यह लिस्ट तैयार की है, जिनमें सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थायित्व, सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उघोग और भौगोलिक परिस्थितियां का भी ध्यान रखा गया है।

20 ताकतवर देशों में इन्हें मिला स्थान

वहीं ग्लोबल फायरपावर की 2024 की इस लिस्ट में फ्रांस को 11 वां स्थान मिला है। फ्रांस के बाद ब्राजील, इंडोनेशिया, ईरान, मिस्त्र, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, यूक्रेन, जर्मनी और स्पेन को शीर्ष 20 ताकतवर देशों में स्थान मिला है।

सबसे कमजोर देश में भूटान

इसी के साथ दुनिया में सैन्य तौर पर सबसे कमजोर देश ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार भूटान है जिसे 145 देशों पर रखा गया है। भूटान के बाद मालदोवा, सोमालिया, बेनिन, लाइबेरिया, बेलिज, सिएरा लियोन, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, आइसलैंड और कोसावा सबसे कमजोर देश बताए गए हैं।

Back to top button