Big NewsDehradun News

यहां संदिग्ध हालत में मिली महिला, सिर में लगी थी गोली, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर थानो रोड में बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान थे। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक घायल महिला मौके पर बेहोशी की हालत में मिली। जिसके सिर पर चोट के निशान थे। महिला को एम्बुलेंस की मदद से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान तानिया पुत्री हेमराज चौहान निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई।

हरिद्वार से देहरादून पहुंची तानिया की छोटी बहन काव्या ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2020 में शुभम प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा से हुई थी। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। काव्या ने बताया कि उसकी बहन का शादी के बाद से हम लोगों से कम ही संपर्क होता था।

शादी के बाद वह केवल 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। काव्या ने बताया उसकी तानिया से आखिरी बार फोन पर करीब दो महीने पहले बात हुई थी। तानिया ने उसे बताया था कि उसके ससुर व उसके भाइयों के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है।

सितंबर में तानिया के ससुर प्रभु दयाल अपने घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गए। मामले को लेकर सोनीपत थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो तानिया और उसका पति शुभम भी घर से कही चले गए। उसके बाद से ही दोनों का फोन स्विच ऑफ करने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

फिलहाल महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकिसकों ने बताया कि महिला के सिर से बुलेट निकली है। अभी महिला पुलिस को कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। मामले को लेकर तानिया की बहन काव्या ने अज्ञात के खिलास तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें