Big NewsPithoragarh News

सीएम ने किया नारी शक्ति महोत्सव का शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 217 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में ‘दीदी-बैना’ नारी शक्ति महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को 217 करोड़ रुपए की सौगात दी।

पिथौरागढ़ को दी 217 करोड़ की सौगात

सीएम धामी ने ‘दीदी-बैना’ नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरी जन्मभूमि है। आप लोगों के प्यार और लगाव को देखकर मैं भावुक हूं। सीएम ने कहा आज 217 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है वो पिथौरागढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित होंगी।

पिथौरागढ़ में जल्द होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

सीएम ने कहा जल्द ही पिथौरागढ़ जनपद में भी अपना मेडिकल कॉलेज होगा। मंत्रीमंडल ने इसमें अपनी सहमति दे दी है। डबल इंजन सरकार के बिना ये काम संभव नहीं था। सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। प्रशासनिक भवन समेत कई कार्य ऐसे हैं जो आने वाले समय में पिथौरागढ़ के भविष्य को उज्ज्वल करेंगे।

मानसखंड के अंतर्गत किया जाएगा मंदिरों को विकसित

सीएम धामी ने कहा मानसखंड के अंतर्गत पिथौरागढ़ के मंदिरों को विकसित किया जा रहा है। ये हमारा संकल्प है। इसके साथ ही हमारे कई जनप्रतिनिधि नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर प्रयासरत थे। इसकी ट्रायल लैडिंग सफल हो चुकी है। जैसे ही इसकी अनुमति मिलेगी नियमित हवाई सेवा यहां से शुरू हो जाएगी।

महिलाओं को सराहा

सीएम ने कहा महिलाओं को सशक्त बनाने की दृष्टि से यह आयोजन किया गया है। बिना मातृशक्ति के किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। आप लोग पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य हो रहे हैं वह भारत की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें