Pauri Garhwal NewsBig News

लैंसडौन में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग

कोटद्वार से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार सतपुली से लगभग एक किमी आगे एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा मंगलवार सुबह का है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कार गुमखाल से आगे बैंड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। SDRF के जवानों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग

बताया जा रहा है तीनों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले ही हादसा हो गया। घायलों की पहचान विनोद शर्मा पुत्र शांति लाल निवासी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत पुत्र पतम सिंह निवासी पौड़ी, अवतार सिंह रावत पुत्र कृपाल सिंह निवासी पौड़ी के रूप में हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें