Uttarakhand Chamoli NewsHighlight
मकर संक्रांति पर खुले भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट, सात दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ

मकर सक्रांति के पर्व पर आज भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट खुल गए हैं। बता दें मंदिर के कपाट केवल पौष माह में एक महीने के लिए बंद होते हैं।
मकर सक्रांति पर खुले भगवान आदिबदरी के कपाट
मकर संक्रांति पर आज भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। पौराणिक परंपराओं के अनुसार यह मंदिर सालभर में सिर्फ पौष माह में बंद रहता है। एक माह बंद रहने के बाद आज मकर संक्रांति को आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया था।
सात दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ
ब्रह्ममुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक रीति रिवाज के साथ श्रद्धलुओं के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुले। जिसके बाद मंदिर में महाभिषेक समारोह के साथ सात दिवसीय शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला शुरू हो गया है। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने भगवान आदिबदरी के दर्शन किए। बता दें ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।