Big NewsUdham Singh Nagar News

यहां सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, कोहरे के कारण शव को कई वाहनों ने कुचला

उधम सिंह नगर में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घने कोहरे के कारण सड़क पर पड़े युवक के शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। सड़क पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

नानकमत्ता में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घर से लोहड़ी मांगने के लिए अपने साथियों के साथ निकला एक युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घना कोहरा होने के कारण कई वाहन युवक के शव के ऊपर से गुजरते रहे। जिस कारण उसका शव क्षत-विक्षत हो गया।

दुर्घटना स्थल पर मिले क्षत-विक्षत मानव शरीर के अंग

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। रविवार को पुलिस को 112 नंबर पर हाईवे पर पिपलिया पिस्तोर के पास सड़क पर युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दुर्घटना स्थल पर क्षत-विक्षत मानव शरीर के अंग पड़े हुए मिले।

कपड़ों से हुई मृतक की पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के बाद खमरिया निवासी टीका सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे बबलू सिंह के रूप में की। टीका सिंह ने बताया कि बबलू मानसिक रूप से कमजोर था। शाम को गांव के बच्चों के साथ लोहड़ी मांगने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें