Big NewsUdham Singh Nagar News

मां के सामने ही चार साल के मासूम को तेंदुए ने बनाया शिकार, इलाके में फैली दहशत

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में चार साल के मासूम को तेंदुए ने उसी की मां के सामने मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से मासूम के माता-पिता और दो बड़ी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

चार साल के मासूम को तेंदुए ने मार डाला

नानकमत्ता में चारा काट रही मां के सामने ही तेंदुए ने चार साल के मासूम पर हमला कर दिया। मां और साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। लेकिन मासूम के गले में दांत लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी पहुंचे और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

खेत की मेड़ पर खेल रहा था बच्चा

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब पांच बजे नानकमत्ता के ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार साल के बच्चे तो लेकर जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गई थी। चारा काटते हुए महिला ने अपने बेटे को खेत की मेड़ पर छोड़ दिया और घास काटने लगी। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर अचानक तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। मां के साथ ही अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया लेकिन मासूम की मौत हो गई।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चे की मौत पर पिता मंगल सिंह और मां सुखविंदर कौर के साथ ही दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें