National

Bharat Jodo Nyay Yatra हुई शुरु, खरगे ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस की Bharat Jodo Nyay Yatra आज से शुरु हो गई है। यात्रा के लिए राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर पहुंचे। राजधानी इंफाल से यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया। इस यात्रा में राहुल गांधी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं।

खरगे ने दिखाई Bharat Jodo Nyay Yatra को हरी झंडी

मणिपुर में संक्षिप्त समारोह में कांग्रेस प्रमुख खरगे ने पार्टी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई। मणिपुर के थौबल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यात्रा की शुरुआत के प्रतीक रुप में पहले राहुल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। इसके बाद दोनों ने संयुक्त रुप से कांग्रेस नेताओं के हाथ में राष्ट्र ध्वज की कमान सौंपी। इसी के साथ यात्रा की शुरुआत हो गई। यह यात्रा शाम को 4:30 बजे खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरु हुई। यह यात्रा 6,713 किमी की दूरी तय करेगी। जिसमें 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिले शामिल है। यात्रा 67 दिनों के बाद 20 मार्च को समाप्त होगी।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

यात्रा की शुरुआत के समय खरगे ने भाजपा के साथ-साथ पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते…वे राम-राम करते हैं। मुहावरे का सहारा लेकर खरगे ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी को मुंह में राम और बगल में छुरी जैसा आचरण शोभा नहीं देता। जनता के साथ छलावा न करने की नसीहत देते हुए खरगे ने कहा कि केवल वोट हासिल करने के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।

Back to top button