Big NewsUdham Singh Nagar News

सड़क किनारे गड्ढे में बाइक गिरने से व्यक्ति की मौत, भाई से मिलकर आ रहा था वापस

उधम सिंह नगर जिले में खटीमा के छिनकी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सितारगंज जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

गड्ढे में बाइक गिरने से एक की मौत

खटीमा के छिनकी गांव में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज जा रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की बाइक अंधेरे में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर टहल रहे लोगों ने देखा शव

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह से मिलने के बाद सितारगंज वापस जा रहा था। लेकिन जब वो देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचे और फोन भी नहीं उठाया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह जब कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे तब उन्हें सड़क के नीचे फोन की घंटी सुनाई दी। झांकने पर उन्हें सड़क के नीचे एक शव पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

परिजनों में मचा कोहराम

जेब में मिले फोन से व्यक्ति की पहचान इकपाल सिंह के रूप में हुई। इकपाल सिंह की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पांच साल पहले इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था। लेकिन बाद में वो वहां से सितारगंज शिफ्ट हो गए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें