National

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की अमेरिका में धूम, भारतीयों ने निकाली कार रैली, जगह-जगह लगे होर्डिंग्स  

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से की धूम अमेरिका में भी देखी जा रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में भारतीयों ने कार रैली निकाली। इस रैली में 350 से ज्यादा कारों ने हिस्सा लिया। इसी के साथ जगह-जगह पर राम मंदिर के होर्डिंग्स भी लगाए गए।

अमेरिका में दिखा उत्साह

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद ने अमेरिका में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक म्यूजिकल लाइट शो का भी आयोजन किया। साथ ही अमेरिका के 10 राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा के होर्डिंग्स भी लगाए हैं। ये होर्डिंग्स टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित अन्य राज्यों में लगाए गए हैं।

मॉरीशस में होंगे रामायण मंत्रोच्चार

वहीं मॉरीशस के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामायण मंत्रोउच्चार का आयोजन किया जाएगा।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें