HighlightUdham Singh Nagar News

भाजपा नेताओं ने शुरू की मंदिरों में सफाई, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा अभियान

भाजपा नेताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा का नेतृत्व में मंदिरों में सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि पीएम मोदी के आवाह्न के बाद से पूरे प्रदेश में 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

शहर के प्रमुख पांच मंदिर में चलाया गया सफाई अभियान

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में भाजपा नेताओं ने आज से सफाई अभियान की शुरूआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न के बाद रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोली के साथ शहर के प्रमुख पांच मंदिर में सफाई अभियान चलाया।

सभी कार्यकर्ताओं को मंदिर से जोड़ने है का प्रयास

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आह्वान करके सभी कार्यकर्ताओं को मंदिर से जोड़ने का प्रयास किया है। इसके साथ ही मंदिर के लोगों को भी भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से जोड़ने का ये प्रयास है।

पीएम ने हमेशा किया है देश को साफ रखने का प्रयास

विकास शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाकर देश को साफ रखने का प्रयास किया है। आज जिस प्रकार से मंदिरों और गुरुद्वारे की सफाई करने का अभियान चलाया गया है इससे क्षेत्र के लोगों का अपने मंदिरों और गुरुद्वारों से भी जुड़ाव होगा। इसके साथ ही मंदिर के लोगों के साथ काम करके ईश्वर की भक्ति को भी प्राप्त किया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें