Entertainment

Bigg Boss OTT 2 विनर Elvish Yadav का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट! यूजर्स ने किया रिएक्ट

Elvish Yadav: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। ऐसे में बीती रात उनका इंस्टाग्राम से उनका अकाउंट गायब हो गया। जिसके चलते फैंस काफी चिंतित हो गए। कयास लगाए जा रहे है की यूट्यूबर का अकाउंट डिलीट हो गया है।

Bigg Boss OTT 2 Winner

एल्विश यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट?

एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर बिग बॉस जीता और इतिहास रच दिया। ऐसे में अब उनका इंस्टाग्राम अकॉउंट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डिसेबल हो गया था। ऐसे में उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था। हालांकि अब एल्विश का अकाउंट दोबारा से शो होने लग गया है।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

यूट्यूबर का जब इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ टाइम के लिए गायब हुआ था। तब उनके फैंस माइक्रो ब्लोगिंग साइट एक्स पर उनके अकाउंट को रीस्टोर करने की अपील कर रहे थे। फैंस एक्स पर ‘एल्विश यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट वापस लाने के लिए हस्टाग बी ही ट्रेंड कर रहे थे।

एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा ‘ये काफी शॉकिंग है। मुझे बुरा लग रहा है!! एल्विश भाई का सिस्टम हैंग हो गया।’ तो वहीं कुछ लोग यूट्यूबर के इंस्टाग्राम अकाउंट डिसएबल होने पर काफी खुश नज़र आए। एक ने कमेंट कर कहा ‘सुकून का नाम सुना है।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें